पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। उन्होंने दुबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। 79 साल की उम्र में परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मुशर्रफ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
दिल्ली में हुआ था जन्म
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ भले ही पाकिस्तान में रह रहे थे लेकिन उनका जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। 1947 में भारत विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनका परिवार पाकिस्तान चला गया। उनके पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे।
1998 में बने जनरल
परवेज मुशर्रफ 1998 में पाकिस्तान के जनरल बने। उन्होंने भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की साजिश रची थी। लेकिन इस युद्ध में पाकिस्तान को भारी हार का सामना करना पड़ा था। मुशर्रफ ने खुद अपनी जीवनी में लिखा था कि उन्होंने कारगिल पर कब्जा करने की कसम खाई थी। लेकिन नवाज शरीफ की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए।
मुशर्रफ पर लगा था राजद्रोह का आरोप
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया था। उन्होंने पाकिस्तान में 1999 से लेकर 2008 तक शासन किया था। 2019 में संविधान को निलंबित करने के लिए उन्हें मौत की सजा दी गई थी। हालांकि बाद में उनकी मौत की सजा को निलंबित कर दिया गया था।
नवाज शरीफ ने बनाया था सेना अध्यक्ष
जनरल परवेज मुशर्रफ को अनुष्ठान वे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख बनाया था। लेकिन इसके ठीक 1 साल बाद 1999 में परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में तख्तापलट कर दिया और खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए। परवेज मुशर्रफ के द्वारा पाकिस्तान की सत्ता संभालने के तुरंत बाद ही नवाज शरीफ को परिवार सहित पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था।