JDU के बाद BJP ने दिया चिराग को झटका, कैबिनेट मंत्री नीरज सिंह की पत्नी और सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह BJP में शामिल

बीजेपी का चिराग को झटका

ऋषि मिश्रा। खबर बिहार के राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां LJP को एक और बड़ा झलका लगा है और झटका कोई और नहीं भाजपा ने दिया है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने BJP का दामन थाम लिया है। BJP नेता नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह LJP की MLC हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में LJP के 208 कार्यकर्ता ने चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया था। एक के बाद एक LJP के नेता और कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज पार्टी के विधान परिषद की सदस्य नूतन सिंह का नाम जुड़ गया है।

नूतन सिंह ने आज बीजेपी की सदस्यता हासिल की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में नूतन सिंह ने आज BJP की सदस्यता हासिल की।

विगत है कि चिराग पासवान अपने आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते हैं। उसके बावजूद भाजपा का इस प्रकार से लोजपा को झटका देना अपने आप में बिहार के संदर्भ में नई राजनीतिक कहानी की ओर इशारा करता है।