नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से अब देशवासियों को राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों में देश में 1.32 लाख नए केस दर्ज किए गए। इसी अवधि में 2,31,456 लोग रिकवर हुए हैं। हालांकि मंगलवार को कोरोना के नए केस बुधवार की तुलना में कम आए थे। मंगलवार को 1.27 लाख नए केस सामने आए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.32 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.31 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,204
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.83 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.41 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.35 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.89 लाख
बता दें कि अभी देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी कोरोना लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इन राज्यों में लॉकडाउन जैसे ही प्रतिबंध लगाए गए हैं।