Republic day 2023: धरती से लेकर आसमान तक दुनिया ने देखी हिंदुस्तान की ताकत

आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने अपने-अपने शौर्य का परिचय दिया।

74 वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान और भारतीय नौसेना के एक विमान तथा भारतीय सेना के 4 हेलीकॉप्टर शामिल हुए। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर 150 सी सी टीवी कैमरा से नजर रखी गई।

इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश की जनता को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की गौरव गाथा पर हर नागरिक को गर्व है पूर्णविराम उन्होंने कहा कि हम सब एक ही हैं और हम सभी एक ही हैं। इतने सारे पंथ्यों और इतनी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं होने दिया बल्कि जोड़ा है।

इस वर्ष भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे। उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। भारत और मिश्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना का 75 वां वर्ष मना रहा है।

पहली बार देखी बीएसएफ की महिला ऊंट सवार

कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में आज पहली बार बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने भाग लिया। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर राज्यों द्वारा और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा झांकियां निकाली गई।

प्रधानमंत्री ने भी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गणतंत्र दिवस की ढेरों सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अफसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

सीएम योगी ने दी बधाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ और लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों का पोषक है। आज के इस महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें।

बिहार के राज्यपाल ने फहराया झंडा

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेश वासियों को इस की शुभकामनाएं दी।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि एकता, सद्भावना, समानता और संप्रभुता हमारे संविधान के आधारस्तंभ और हमारे गणतंत्र की आत्मा है।