डॉ. धीरेन्द्र सिंह कुशवाह को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रज्ञानंद सम्मान 2022 प्रदान किया गया। धीरेन्द्र सिंह कुशवाह को ये पुरस्कार नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 3 सितंबर को प्रदान किया गया। ये पुरस्कार उनको राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, और प्रज्ञापीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरि ने प्रदान किया।

आपको बता दें कि डॉ धीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने दिल्ली के जसोला में ORL इंटरनेशनल हॉस्पीटल स्थापित किया है। जहां मरीजों को कम दाम पर अच्छी इलाज की सुविधा है। केवल इतना ही नहीं वो हर रविवार देश के विभिन्न राज्यों में फ्री मैडिकल कैंप लगाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को अपनी टीम के साथ फ्री कंसल्टेंसी प्रदान करते हैं।

डॉ धीरेन्द्र सिंह कुशवाह भारत के सबसे बड़े ईएनटी सर्जन माने जाते हैं। वे अब तक 10 हजार से ज्यादा सर्जरी कर चुके हैं। डॉ धीरेन्द्र की सर्जरी की विशेषता ये है कि वो दर्द रहित और बिना पैक, और बिना टांके की सर्जरी करते हैं। उनसे सर्जरी कराने के बाद मरीज 3 घंटे बाद अपने आपको नार्मल महसूस करता है।