पुदुचेरी में कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत, सरकार गिरी, सीएम ने दिया इस्तीफा

नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी सोमवार को बहुमत साबित नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इन विधायकों के इस्तीफे के बाद गहराया संकट

1. ए. जॉन कुमार, कांग्रेस
2. ए. नमस्सिवम, कांग्रेस
3. मल्लादी कृष्णा राव, कांग्रेस
4. ई थेपयन्थन, कांग्रेस
5. के. लक्ष्मीनारायणन, कांग्रेस
6. के. वेंकटेशन, DMK

नारायणसामी सोमवार को बहुमत साबित नहीं कर पाने के बाद अपने विधायकों के साथ सदन से वॉकआउट कर गए। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि पूर्व LG किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।

उन्होंने कहा,’हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इसके बाद हमने कई चुनाव देखे। सभी उपचुनावों में हमने जीत दर्ज की। एक बात साफ हो चुकी है कि पुडुचेरी के लोगों का हम पर भरोसा है।’