देवबंद मुठभेड़ कांड: देवबंद में फर्जी एनकाउंटर मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट के आदेश के बाद 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इनमें 3 दरोगा और 3 सिपाही को आरोपी बनाया गया है। देवबंद थाने में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

इस मामले के बाद एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इस मुठभेड़ में जीशान की मौत के मामले में पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। अदालत के आदेश के बाद 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी विवेचना शुरू कर दी है। एसपी ने क्राइम ब्रांच विवेचना सेल को सौंप दिया है। इसके साथ ही विवेचना को तेजी से खत्म करने का भी निर्देश दिया गया है।

क्या था मामला

बता दें कि 5 सितंबर 2021 को देवबंद के थीथकी गांव में पुलिस और गौ तस्करों के बीच कथित मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि गांव निवासी जीशान के पैर में गोली लग गई थी जिसके बाद वह घायल हो गया था। उपचार के दौरान जीशान की मौत हो गई थी।

अब इस मामले में कोर्ट ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने अब तक 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें तीन दरोगा सहारनपुर में ही तैनात हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई है।