नई दिल्ली। बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वामी ओम पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनको दो महीने पर कोरोना का संक्रमण भी हुआ था।
कोरोना का संक्रमण होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां से ठीक होने के बाद भी कुछ शारीरिक कमजोरी और बिमारियों की वजह से बुधवार को उनका निधन हो गया।
बता दें कि बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के ही निगम बोध घाट पर किया गया।
स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे थे। उन्होंने अपनी एक को-कंटेस्टेंट बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था। उसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
स्वामी ओम के विवादित बयान
2017 में एक महिला ने स्वामी ओम पर आरोप लगाया था कि स्वामी ओम और उनके सहयोगी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
स्वामी ओम ने एक वीडियो में कहा था कि उत्तराखंड में भूकंप इसलिए आया है क्योंकि बिग बॉस में उनके साथ खराब व्यवहार किया गया।
एक न्यूज शो के दौरान स्वामी ओम दर्शकों के बीच बैठी एक महिला के साथ बहस में उलझ गए। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला और स्वामी ओम के बीच हाथापाई हो गई।