21 जनवरी को इतिहास रचेगा बिहार, जानें क्या है मामला?

बिहार का इतिहास

पटना। बिहार हमेशा से ही कुछ नया करता रहा है। प्राचीन समय से ही बिहार कई महापुरुषों की जन्मस्थली और कर्मस्थली रही है। बिहार का इतिहास हमेशा ही इस बात का गवाह रहा है। बिहार का इतिहास को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। ताजा खबर बिहार में 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रंखला को लेकर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 21 जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रंखला बनाया जाएगा।

21 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रंखला नशामुक्ति, जल-जीवन-हरियाली, सामाजिक कुरीति, दहेज प्रथा, बाल विवाह के लिखाफ होगी। सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बिहार के ज्ञान भवन में नशा मुक्ति दिवस समारोह के दौरान इस बात की घोषणा की। नीतीश कुमार ने कहा कि तीनों मुद्दों को लेकर जो मानव श्रंखला बनेगी, वह अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

उन्हें इसकी तैयारी के लिए मुख्य सचिव, जीविका के सभी दीदी को आदेश दिया है। बता दें कि बिहार में यह तीसरी मानव श्रंखला होगी। इससे पहले 21 जनवरी 2017 में और दूसरी 21 जनवरी 2018 को मानव श्रंखला का आयोजन किया गया था। पहली मानव श्रंखला शराबबंदी के पक्ष में बनी थी जबकि दूसरी मानव श्रंखला बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बनी थी।