रमेश बैस को मिला महाराष्ट्र की कमान, 13 राज्यों के गवर्नर बदले

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश के 13 राज्यों के गवर्नर को बदल दिया है। तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड जज अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

बता दें कि कुछ राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय द्रोपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे को भी स्वीकार करते हुए राज्यों में बड़े पैमाने पर नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

इन 13 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई

लद्दाख के साथ-साथ कुल 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाईक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

सिक्किम का राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी नया गवर्नर की नियुक्ति की गई है, यहां पर शिव प्रताप शुक्ल को गवर्नर बनाया गया है।

गुलाबचंद कटारिया को असम का गवर्नर नियुक्त किया गया है। अयोध्या केस में फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पहले से आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे विश्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है 4 ग्राम वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।