सांप देखकर महिला के उड़े होश, लेकिन जब पता तो रह गई दंग

सांप से किसे डर नहीं लगता। सांप के दिखते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। सांप बेहद ही पेशेवर शिकारी की तरह अपने शिकार को अपने जाल में फंसाता है। कई बार सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिलता है। कई बार कई लोगों को आपने सांप के साथ खेलते देखा होगा। दरअसल यह पालतू सांप होते हैं।

ऐसी ही एक वायरल पोस्ट सामने आई है जिसमें एक महिला सांप को देखती है तो चिल्ला उठती है लेकिन जब उसे पास से देखती है तो दंग रह जाती है। दरअसल, यह पूरी कहानी फेसबुक यूजर फातिमा दाऊद ने शेयर की है। उन्होंने लिखा कि वे एक सांप को दूर से देखकर पहले तो बहुत जोर से चिल्लाईं। इसके बाद उन्हें लगा कि सांप उनके करीब आ रहा है।

लेकिन जैसे ही महिला सांप के नजदीक गई तो असलियत सामने आ गई। दरअसल वह सांप नहीं बल्कि किसी महिला की बालों की चोटी थी। यह नकली चोटी जमीन पर सांप की तरह ही दिख रही थी। महिला ने इसकी फोटो फेसबुक पर शेयर भी किया है।

इसके बाद फातिमा ने उस महिला से भी माफी मांगी जो उसके बगल में खड़ी थी। फातिमा ने लिखा कि उनके चिल्लाने से बगल में खड़ी महिला काफी डर गई थी। फातिमा दाऊद ने लिखा कि ये एक महिला की नकली चोटी थी। अगर किसी की चोटी यहां खोई हुई है तो वो ले सकती है। चोटी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।