रालोसपा सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐलान कर दिया है कि अब इंतजार की घड़िया खत्म हुई। उपेन्द्र कुशवाहा आज दोपहर 2 बजे होटल मौर्या में अपने नए सियासी दांव का खुलाका करेंगे. आज कुशवाहा बताएंगे कि वो इस विधानसभा चुनाव में किसके साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।
सोमवार की देर शाम उपेन्द्र कुशवाहा ने वीडियो जारी कर ऐलान किया कि पार्टी ने मुझे आगे का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।समय बीतते जा रहा है लोग परेशान हैं .ऐसे में अब परेशाम होने की जरूरत नहीं है।हम बिहार के हित और अपने कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लेंगे।मीडिया ने जरूर कंफ्यूजन पैदा कर दिया है।लेकिन अब अधिक समय नहीं है।
लोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अपनी ताकत दिखा दी है। तेजस्वी यादव ने इस बार कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही अपनी पार्टी में मिला लिया है।उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कुशवाहा को झटका देते हुए आरजेडी का दामन थाम लिया है. भूदेव चौधरी को आरजेडी की सदस्यता दिला दी गई है. तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भूदेव चौधरी को पार्टी में शामिल कराया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।