नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख से पार हो चुकी है। भारत में कुल कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 1 हजार 497 है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बहुत हैं। देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर अबतक 1 लाख 302 लोग ठीक हो चुके हैं।
राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है
भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 हजार की संख्या को पार कर गया है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना महामारी के मामलों की संख्या 72 हजार 300 है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 38502 है। जबकि 31 हजार 333 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 2465 हो चुकी है।