प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, आयकर विभाग के 21 अधिकारी बर्खास्त

भष्ट्राचार

नई दिल्ली। देश में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए केंद्र सरकार ने आयकर विभाग के 21 अधिकारी को बर्खास्त कर दिया। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। बता दें कि सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

मोदी सरकार द्वारा जबरन रिटायर किए गए अधिकारी ग्रुप बी ग्रेड के हैं। बता दें कि इस साल केंद्र सरकार ने अबतक 85 से ज्यादा अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट पर भेजा है। इन 85 बर्खास्त अधिकारियों में 64 टैक्स अधिकारी  हैं। इससे पहले कई बार पीएम मोदी सार्वजनिक जगहों पर भष्ट्राचार के खिलाफ कार्रवाई की बात कह चुके हैं।

बता दें कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि जब बीजेपी सरकार बनेगी तो देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कानून लाया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।