बरनाला. पंजाब के बरनाला से एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। किसी काम से घर के बाहर निकली ही थी कि उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद 4 लड़कों ने उसे बंधक बनाकर 3 दिन तक उसके साथ रेप किया। बड़ी मुश्किल से बच-बचाकर घर पहुंची और सारी वारदात के बारे में खुलासा हुआ। बहरहाल शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि रविवार सुबह किसी काम से वह घर से बाहर निकली ही थी। तभी गांव के चार लड़के गुरप्रीत, सनी, गोशा व एक का वह नाम नहीं जानती वह उसके पास आए। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया वह चलती रही। इसके बाद लड़कों ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया व उसका मुंह बंद करके ले गए। उन्होंने गांव में ही एक जगह उसे रखा। चारों ने उसके साथ बार-बार रविवार सोमवार की पूरी रात व दिन उन्होंने उसे बंधक बनाकर रखा व रेप किया।
मंगलवार देर रात वह उन्हें चकमा देकर भागने में सफल हो गई। उन्होंने आकर सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद वह रात को सिविल अस्पताल गए। वहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंचीं। उसके परिवार ने सारी बात पुलिस को बताई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में रेफर कर दिया गया।