दिल्ली की हालत खराब, बांटे जाएंगे 50 लाख मास्क- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की हवा की हालत बेहद खराब है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में एन95 वालु कुल 50 लाख मास्क लोगों के बीच बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजीव चौक पर किया गया लेजर शो से दिल्ली में पटाखों की आवाजें कम सुनाई दीं।

अरविंद केजरीवाल ने लेजर शो की सफलता के बाद कहा कि इस तरह के शो और आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसबार कम पटाखे जले। अगर लेजर शो का आयोजन नहीं करते तो ज्यादा पटाखे जलते। उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा को पराली कम जलाने की अपील की। उन्होंने माना कि दिल्ली में हर तरफ धुंआ-धुंआ है। केजरीवाल ने कहा विनती करता हूं कि भाजपा वाले हरियाणा सरकार पर दवाब डाले।

बता दें कि दिल्ली में इस बार प्रदूषण का स्तर पिछले साल के मुकाबले कम है। दिल्ली में हर साल ठंड के मौसम में हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि इसके लिए दिवाली पर पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है।