कांग्रेस की जनवेदना मार्च को पुलिस ने रोका…कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग अफरा-तफरी का माहौल

पटना से बड़ी खबर है जहां कांग्रेस के जनवेदना मार्च में भारी हंगामा हुआ है।पुलिस ने मार्च को हड़ताली मोड़ से आगे बढ़ने से रोक दिया है।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और आगे बढ़ने की कोशिश की।इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर मार्च को रोकने की कोशिश की है। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति कायम है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

बता दें कि बिहार कांग्रेस का वेदना मार्च सदाकत आश्रम से शुरू हुई थी। बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे। कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,मदनमोहन झा,अखिलेश सिंह समेत कई नेता मार्च में शामिल हैं।